Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शिवनाथ नदी में डूबे 2 युवक, तलाश जारी

राजनांदगांव : शिवनाथ नदी एनीकट में नहाने गए 2 युवक तेज बहाव में डूब गए है। जिसमे से एक युवक कुछ देर में बाहर निकाला गया। वहीं दूसरा लापता है। जिसकी तलाश में पूरे दिन भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। राजनाँदगाँव के परमेश्वरी वार्ड निवासी करन यादव (18 वर्ष) और डेविड देवांगन (16 वर्ष) कल सुबह 11 बजे नहाने के लिए गए हुए थे।

नहाते समय दोनों नदी के तेज बहाव वाले हिस्से में चले गए। जहां दोनों डूबने लगे। बड़ी मशक्कत के बाद डेविड देवांगन बाहर निकाल लिया गया। वहीं करन यादव का पता नहीं चल पाया है। डेविड देवांगन सहित आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी।

जिसके बाद पुलिस व (SDRF) की टीम ने करन यादव को तलाशने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। शाम तक करन को तलाशने का प्रयास करती रही। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने बताया, आज सुबह से एनीकट में फिर रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। और हाल ही में मोंगरा बैराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। जिसके चलते शिवनाथ में बहाव तेज हो गया। वहीं पानी का स्तर भी बढ़ा हुआ है।

Exit mobile version