राजनांदगांव : क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चिखली पुलिस चौकी ने दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक आपस में विवाद कर रहे थे, जिससे शांति भंग होने और अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान नितेश तुरकने (25), निवासी शंकरपुर वार्ड नंबर 07 और रवि शर्मा (32), निवासी चिखली रमन बाजार पेट्रोल पंप के पास को पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135(3) BNSS के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए दोनों को न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान लगातार जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि शत्रुहन टंडन, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटेल, आरक्षक सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी और गोपाल पैकरा सहित चिखली चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
