Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

डैम में डूबे दो युवक, रेस्क्यू टीम ने किया खोजबीन जारी

रायपुर : काठाडीह सात पाखर डैम में दो युवकों के डूबने की घटना सामने आई है। यह बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ डैम में नहाने के लिए गए थे, जहां अचानक उनका संतुलन बिगडा और दोनों पानी में डूब गए। डूबने वालों की पहचान अर्जुन यादव (18 वर्ष), निवासी नया रायपुर और भूपेश भूडे, निवासी लाभंडी जौरा के रूप में की गई है। यह सूचना मिलते ही SDRF (State Disaster Response Force) की टीम ने शीघ्र रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

 

लेकिन अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन को वही रोक दिया गया था। अब इस ऑपरेशन को आज सुबह फिर से शुरू किया गया है। यह मामला मुजगहन पुलिस थाना क्षेत्र का है। अधिकारियों का यह कहना है कि रेस्क्यू अभियान के दौरान सावधानी बरती जा रही है और जल्द ही पानी में डूबे दोनों युवकों का पता लगाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

Exit mobile version