Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

03 एवं 04 फरवरी को इंदिरा नगर पाटन में दो दिवसीय संगीतमय मानसगान प्रतियोगिता

RAMAYAN

पाटन/संतोष देवांगन : मानसगान आयोजन समिति एवं समस्त इंदिरा नगर वासी पाटन के तत्वधान में पूर्व की भांति इस वर्ष भी इंदिरा नगर पाटन में विराट दो दिवसीय सस्वर संगीतमय मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन 03 एवं 04 फरवरी 2024 (दिन-शनिवार एवं रविवार) को रखा गया है। इस दो दिवसीय सस्वर संगीतमय मानसगान प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि-मान. श्री भूपेश बघेल जी विधायक पाटन एवं पूर्व मुख्यमंत्री छ.ग. एवं अध्यक्षता – मान. श्री भूपेन्द्र कश्यप जी अध्यक्ष, न.पं. पाटन व विशेष अतिथि – मान. श्री हेमन्त देवांगन जी पूर्व अध्यक्ष, न.पं. पाटन दुर्ग छ.ग. होंगे।

आपको बता दें कि  03.02.2024, दिन शनिवार प्रातः 8.00 बजे परम स्मरणीय आचार्य पं. श्री दीपक पाण्डेय जी (सोन्टी) के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया जाएगा। वही कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण 04.02.2024, दिन रविवार रात्रि 9.00 बजे करेंगे। इस समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – मान. श्री विजय बघेल जी सांसद दुर्ग लोकसभा, एवं अध्यक्षता – मान. श्री जितेन्द्र वर्मा जी भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्ग व विशेष अतिथि – मान. श्री हर्ष भाले जी उपाध्यक्ष, भाजपा मध्य मंडल पाटन होंगे।

Exit mobile version