* छत्तीसगढ़ में पहली बार भिलाई जयंती स्टेडियम में आयोजित हुई दो दिवसीय MTB फ्रीस्टाइल साइक्लिंग चैंपियनशिप, के मुख्य अतिथी सांसद विजय बघेल ने भारी बारिश में भी खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह…
इस नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से आए प्रतिभाशाली टोटल 58 खिलाड़ियों ने अपनी शानदार साइक्लिंग इस्टर्न कर कला और प्रदर्शन कर फ़ैनल में 10 खिलाड़ी क्वालीफाई किये थे सभी 10 खिलाड़ी फाइनल जीतने के लिए अपनी पूरा राउंड ज़बर्दस्त कॉम्पटीशन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
पहली बार प्रतियोगिता में भाग लिए फाइनल मे प्रथम आये भिलाई के प्रेरक कांत वर्मा, 2 सेकंड आये कश्मीर श्री नगर से -मोहम्मद फरहान ,3 थर्ड आये पटना बिहार से मोहम्मद दिलशाद
समापन समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल थे। उनके साथ सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह सुधीर बंसल जी,विष्णु पाठक,पप्पू चंद्राकर, पार्षद धर्मेंद्र भगत , विशेष अतिथि अर्जुन अवार्ड विजेता राजेंद्र प्रसाद जी,बीएसपी से परमिंदर सिंह जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।आयोजन ,मुकेश सिंह, अभिषेक सिंह एवं अमन ठाकुर ने भी सफल आयोजन के लेय सभी का धन्वाद अर्पित किया
उन्होंने कहा कि 22 राज्यों से आए खिलाड़ियों का भिलाई की धरती पर स्वागत करना गर्व की बात है। ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं तथा प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते हैं।
सांसद विजय बघेल ने आयोजन समिति के सदस्य मुकेश सिंह,अभिषेक सिंह की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह वे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने वाले उभरते हुए युवा हैं और उनके प्रयासों से भिलाई को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है।
सांसद ने अपने खेल जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे स्वयं कबड्डी के खिलाड़ी एवं चैंपियन रहे हैं, इसलिए खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और संघर्ष को भली-भांति समझते हैं सभी राज्यों से आए खिलाड़ियों को उनकी भारी बरसात में उनकी प्रतिभा को देख और सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।