Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जेसीई रायपुर संगवारी द्वारा दो दिवसीय बिज़ ix बिजनेस वर्कशॉप का हुआ आयोजन

रायपुर : जेसीआई रायपुर संगवारी जोन -ix द्वारा जोन स्तरीय दो दिवसीय बिजनेस वर्कशॉप बिज़ IX को आयोजित किया। जिसके मुख्य प्रशिक्षक जेसी हिमाद्री सिन्हा राष्ट्रीय प्रशिक्षक, सह प्रशिक्षक जावेद राणा जी एवं पंकज जायसवाल जी द्वारा प्रतिभागियों को व्यवसाय से संबंधित विषय जैसे प्रबंधन, स्टार्टअप, वित्त, बिक्री आदि पर जानकारी देते हुए अपने प्रशिक्षण में व्यवसायिक गतिविधियां से व्यापार के गुर सिखाए।

इस बिज़नेस वर्कशॉप में उड़ीसा, नागपुर, विदर्भ एवं छत्तीसगढ़ के 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतिभागियों के लिए एक बहुत ही अच्छा अवसर रहा। जिसमें उन्होंने सीखा कि व्यवसाय को कैसे बढ़ाएं । प्रसिद्ध एक्सपर्ट के द्वारा इसकी बारीकियों के साथ ही नए बिजनेस आइडिया, बिजनेस कनेक्शन, बिजनेस एक्सचेंज करने का अवसर मिला । इसके साथ ही बिजनेस टॉक शो में टॉप बिजनेसमैन से रूबरू होने का मौक़ा मिला।

सीए ऋतु जैन, श्री शिवम के संचालक हरीश मंत्री, रियल बजट ग्रुप के संचालक विकास अग्रवाल जी ने मिलकर अपनी सफलता व अनुभव की कहानी प्रतिभागियों से साझा किया। इस कार्यक्रम में जे सी श्रीकांत पारख़ जी ने चेयरपर्सन की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विशेष रूप से जोन प्रेसीडेंट जे सी आकाश सुंदरानी, अमितेश पाठक के साथ साथ संगवारी के संस्थापक जे सी अखिलेश शर्मा , अध्याय प्रभारी चंद्रकांत देवांगन, पूर्व अध्यक्ष धनश्याम सिन्हा, हितेंद्र साहू , आई पी पी वेंकट राव, अध्यक्ष विपिन अग्रवाल प्रोग्राम डॉयरेक्टर जे सी श्रद्धा नायक ,योगेश साहू एवं संगवारी के सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version