Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नशीली गोलियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 590 नग नाइट्रोटेन टेबलेट जब्त किए

गरियाबंद : पुलिस ने नशीली दवाओं के गैरकानूनी कारोबार का पर्दाफाश किया है। राजिम पुलिस ने 590 नग नशीली नाइट्रोटेन टेबलेट के साथ 2 गुन्हेगारों को गिरफ्तार किया है। यह मामला NDPC एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने यह बताया कि पुलिस को यह सूचना गुप्तचर के जरिए मिली थी। मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओडिशा के खड़ियार रोड निवासी आरोपी पीयूष गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया, जो इन नशीली टेबलेट्स की खरीदी कर रहा था।

आरोपी पीयूष की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने उसके संपर्कों का पता लगाकर राजधानी रायपुर के निवासी निखिल फुले को भी गिरफ्तार किया है, जो इस नशीली दवाओं का सप्लाई कर रहा था। दोनों आरोपियों से कुल 590 नग नाइट्रोटेन की गोलियां बरामद की गई हैं। जब आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Exit mobile version