Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तुमड़ीबोड़ पुलिस का एक्शन, चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

गुरुदेव, राजनांदगांव : ग्राम खम्हेरा में पुरानी रंजिश को लेकर सार्वजनिक स्थान पर चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में तुमड़ीबोड़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू और घटना में प्रयुक्त बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर को ग्राम खम्हेरा से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से पहुंचकर पुरानी रंजिश को लेकर चाकू दिखाकर लोगों को धमका रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा।

तलाशी के दौरान कामेश्वर साहू (38) के कब्जे से लोहे के पट्टे से निर्मित धारदार चाकू बरामद किया गया। वहीं घटना में प्रयुक्त बजाज डिस्कवर बाइक क्रमांक CG 07 LD 7061 को आरोपी देवेन्द्र साहू (27) से जब्त किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के दिशा-निर्देशन में की गई। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, सउनि चुन्नीलाल साहू, प्रधान आरक्षक लोकनाथ वर्मा, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव सहित तुमड़ीबोड़ चौकी स्टाफ की भूमिका रही।

Exit mobile version