Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गोहरापदर में पधारें खेतेश्वर भगवान के शिष्य तुलसाराम महाराज जी, ग्रामीणों ने किया स्वागत

गरियाबंद/गोहरापदर : गोहरापदर की पावन धरती पर ब्रम्हधाम आसोतरा के गादीपति परम आदरणीय खेतेश्वर भगवान के शिष्य श्री श्री 1008 आदरणीय तुलसाराम जी का आगमन हुआ। तुलसाराम जी महाराज का आगमन 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ में हुआ है वो अभनपुर, राजिम, महासमुंद होते हुए गोहरापदर पहुँचे है। जहाँ ग्राम वासियो ने बड़े धूम धाम से उनका स्वागत किया।

नगर भ्रमण के दौरान महाराज जी के साथ पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी,राजपुरोहित समाज के प्रमुख ख़ुमानसिंह राजपुरोहित, ज़ोरावर सिंह राजपुरोहित, जगदीश राजपुरोहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी जिप्सी में सवार होकर आम जनता का अभिवादन करते हुए दुर्गा मंदिर पहुँचे जहाँ उन्होंने माताजी के दर्शन किए। तत्पश्चात् वे श्रद्धालुओं से रूबरू हुए उनसे चर्चा की तथा उन्हें आशीर्वचन प्रदान किया।

नगर भ्रमण के दौरान आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा के साथ महाराज जी का स्वागत किया गया। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी ख़ुमानसिंह राजपुरोहित के निवास पर उन्होंने भोजन ग्रहण किया। उसके बाद तुलसाराम जी महाराज देवभोग़ होते हुए जगदलपुर के लिए रवाना हुए।

इस दौरान (छ.ग.) सन्निर्माण कर्मकार मंडल सदस्य रविन्द्र राजपुरोहित, गौतम राजपुरोहित, श्रीभगवान मित्तल, विक्रम सिंह राजपुरोहित, भंवरसिंह राजपुरोहित, पुखराज राजपुरोहित, बजरंग राजपुरोहित, भाजयूमो ज़िला अध्यक्ष योग़ीराज माखन कश्यप, पूर्व सरपंच मेघराम बघेल, तस्मित पात्र, तानसिंह मांझी, सुरेश राजपुरोहित, पारस राजपुरोहित सहित राजपुरोहित समाज के बंधु एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version