Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रुखड़नाथ बोल बम सेवा समिति द्वारा रस्साकशी महा मुकाबले का आयोजन

* रुखड़नाथ बोल बम सेवा समिति द्वारा रस्साकशी महा मुकाबले का आयोजन…

अहिवारा। रुखड़नाथ बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में लाल मैदान रेलवे क्रॉसिंग, अहिवारा में महिला एवं पुरुष टीमों के बीच भव्य रस्साकशी महा मुकाबला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व संघ संचालक, छत्तीसगढ़ बिसरा राम यादव ने की।

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, चंचल बाफना, विजेन्द्र जिंदल, नगर पालिका परिषद आयुक्त प्रवीण कुमार गहलोत, रुखड़नाथ बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, पूर्व एल्डरमैन अभिषेक सिंह , क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष रोहित द्विवेदी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन अध्यक्ष रितेश अग्रवाल एवं समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के प्रथम विजेता को 21,001 रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 11,001 रुपये, जबकि महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 15,001 रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 7,501 रुपये प्रदान किया गया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान वार्ड क्रमांक 7 की पूजा यादव की टीम ने हासिल किया, जबकि पुरुष वर्ग में विजय गिरी की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपना दमखम दिखाया।

समिति के संयोजक एवं अध्यक्ष विधानंद कुशवाहा ने कहा कि समिति द्वारा पहले भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार कुछ अलग और नया करने की सोच के साथ रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई, ताकि लोगों की खेलों के प्रति रुचि और बढ़े।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मरखान दौड़ जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही ऐसे आयोजन लगातार किए जा रहे हैं।

मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों की टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से उमंग और उत्साह बढ़ता है। हर खेल में कोई खिलाड़ी जीतता है और कोई हारता है, लेकिन हारने वाला खिलाड़ी उससे सीख लेकर और अधिक उत्साह के साथ अगली बार जीतने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में खेल गतिविधियों की बात हो तो अहिवारा में लगातार ऐसे आयोजन होते रहे हैं।

“ऑटो- ई रिक्शा में QR कोड लगाने की प्रक्रिया का हुआ शुभारंभ

उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिसरा राम यादव ने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। जीत के लिए पूरे उत्साह और मेहनत के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने दोनों टीमों और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राजा शिवाले, अरुण बंजारे, रुपेश राठौर, विदेशी साहू, इंद्रजीत राउत, बच्चा सिंह,बच्चा सी विनय अग्रवाल, विकास धनकर करण मिश्रा, विजेन्द्र जिंदल मोनू जैन अंशुल सिंह अभिषेक गिरी,समारु पटेल,कीर्ति सिवानी, इंदिरा, पुष्पा साहू, सुनीता धनकर सहित बड़ी संख्या में पार्षद, जनप्रतिनिधि, खेलप्रेमी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version