जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 स्थित लुड़ेग त्रिकुटी चौक पर गुरुवार के दिन शाम को एक सड़क हादसा हुआ। जिसमे लोहे की चादरों से लदे ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक में सवार की मौके पर मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान कोतबा क्षेत्र निवासी चैतू बंजारा (40) के रूप में हुई है। वह शाम को करीब 5 बजे मोपेड से पत्थलगांव की ओर जा रहा था। इसी बीच जशपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज गति से गलत साइड में चल रहा था।
टक्कर के बाद ट्रक नियंत्रित से बहार होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गयी। पत्थलगांव पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत पांडेय के नेतृत्व में पुलिस दल वहां मौके पर पहुंचा। लाश को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने इस हादसे को लेकर आक्रोश जताया है। उनका कहना यह है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक ड्राइविंग से लगातार हादसे हो रहे हैं। पुलिस थाना प्रभारी ने यह बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रक चालक की लापरवाही स्पष्ट है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
