Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शराबी पिता की प्रताड़ना से परेशान होकर 2 बेटियों ने खाया जहर

उत्तरप्रदेश : राज्य के बांदा में शराबी पिता की प्रताड़ना से परेशान होकर 2 बेटियों ने जहर खा लिया जिसमे इलाज के दौरान एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पिता पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दे की आरोपी पिता कुछ दिन पहले ही में हत्या के एक केस में करीब 15 साल बाद जेल से छूटकर आया था। वह शराब पीने का आदि है। यह मामला बबेरू कोतवाली के पड़री गांव का है।

वही आरोपी की पत्नी रेखा ने बताया की ,सोमवार देर शाम मेरे पति मुझे मार रहे थे। उसी दौरान बेटियां उसे बचाने के लिए आयी तो आरोपी पिता ने बेटियों को भी मारना शुरू कर दिया। आए दिन पिता की प्रताड़ना से परेशान होकर दोनों बेटियों ने जहर खा लिया।

पीड़ित बेटी ने आरोप लगाया की पिता शराब के नशे में मम्मी और दोनों बहनों के साथ हमेशा मारपीट करते थे। और तो और जान से मारने की धमकी देते थे। सोमवार को उन्होंने कुल्हाड़ी से काटकर उन्हें जान से मरने की धमकी भी दी थी ,इसके चलते ही परेशान होकर हम दोनों ने जहर खाया लिया।

वही इस मामले में बांदा के ASP लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया की ,थाना बबेरू क्षेत्र में एक व्यक्ति 15 साल बाद हत्या के केस में छूटकर आया है। उस पर अपनी पत्नी और बच्चों को शराब के नशे में मार-पीट करने का आरोप लगा है। उन्होंने कहा, की “पिता की प्रताणना से बहुत परेशान होकर उसकी 2 बेटियों ने जहर खा लिया, जिसमें से एक लड़की की मौत हो गई। आरोपी पिता पर हत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version