* शिवोम् विद्यापीठ सांकरा में शान से फहरा तिरंगा…
सांकरा: उद्यानिकी महाविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, निकली तिरंगा यात्रा
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गाकर देश के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
मैनेजिंग डायरेक्टर सौम्या शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समारोह का समापन देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।
