Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाजपा कार्यालय में द्वितीय पुण्यतिथि पर स्व. शोभा सोनी को दी गई श्रद्धांजलि

राजनांदगांव : जिला भाजपा कार्यालय में द्वितीय पुण्यतिथि पर स्वर्गीय श्रीमती शोभा सोनी को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा की संभागीय बैठक खत्म होने के बाद स्वर्गीय श्रीमती शोभा सोनी का द्वितीय पुण्यतिथि भाजपा कार्यालय में मनाई गई। जिसमें सबसे पहले राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री शिव प्रकाश ने स्वर्गीय श्रीमती शोभा सोनी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
स्वर्गीय श्रीमती शोभा सोनी को विभिन्न स्थानों में श्रद्धांजलि दी गई।

जिसमें सबसे पहले सुबह 8:00 बजे जिला चिकित्सालय में पार्षद दल के द्वारा मरीजों को फल वितरण किया गया। तत्पश्चात वृद्धा आश्रम में तकरीबन 12:00 बजे वृद्ध जनों को स्वादिष्ट भोजन जिला भाजपा उत्तर मंडल के द्वारा कराया गया। साथ ही साथ जिला भाजपा दक्षिण मंडल के द्वारा वृद्धों जनों को चादर वितरण किया गया।

जिला भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के द्वारा शाम को 8:00 बजे जय स्तंभ चौक में मोमबत्ती जलाकर स्वर्गीय श्रीमती शोभा सोनी को श्रद्धांजलि दी गई। सोनी समाज के द्वारा रात को 9:00 बजे दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में स्वर्गीय श्रीमती शोभा सोनी को श्रद्धांजलि दी गई। जिला भाजपा कार्यालय में स्वर्गीय श्रीमती शोभा सोनी को श्रद्धांजलि देने के दौरान मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, विजय बघेल,जिला प्रभारी संजय श्रीवास्तव

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, वरिष्ट नेता सच्चिदानंद उपासने, विद्यारतन भसीन, लाभचंद बाफना, केदार गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, लीलाराम भोजवानी, अशोक शर्मा जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, जिला भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी कमल सोनी, तरुण लहरवानी, कोमल सिंह राजपूत, संजय लड़ूवन, राजा मखीजा, उत्तम चौरसिया, मनोज बैंद, वरुण पांडे, जैनम वैद्य, शिव वर्मा, महेश सोनी, सुभाष हरिहारनों, श्रीमती सुधा वर्मा योगेश खत्री, राजू वर्मा सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version