गरियाबंद । राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के वन विभाग परिसर में वन शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की गई । वन शहीद वनपाल मार्क तांडी तथा वनपाल मधुसूदन पाटिल की स्मृति में वन शहीद स्मारक एवम शहीद वनपाल मधूसुदन पाटिल के छायाचित्र पर पुष्प माला गुलाल अर्पित किया गया, साथ ही शहीद के परिजनों को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वन शहीदों की स्मृति में आत्मशांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित वनकर्मियों, शहीद के परिजनों, तथा नागरिकों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान के पश्चात शहीदों को सलामी दी गई।
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के पर वन शहीदों को दी गयी श्रद्धांजली
