आदिवासी महिला समाज पाटन का “तीज मिलन” में महिलाओं और युवतियों की उमंग भरी सहभागिता, रीमिक्स डांस और सुआ नृत्य ने बांधा समां….
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, कार्यक्रम अध्यक्षता श्रीमती नोमिन पटौदी ठाकुर तथा विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत पाटन की उपाध्यक्ष श्रीमती निशा योगेश सोनी, श्रीमति उर्वशी वर्मा जी (जनपद सदस्य पाटन), मान. श्रीमती चंद्रिका कलिहारी जी (जनपद सदस्य पाटन), मान. श्रीमती कुमारी कोड़प्पा जी (भूतपूर्व सरपंच धौराभाठा), मान. सुश्री नीतु बंछोर जी समाज सेविका शामिल हुईं।
इस अवसर पर आदिवासी ध्रुव गोड़ महिला समाज पाटन की अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोरी, श्रीमती शैलेन्द्री ठाकुर, श्रीमती मंजू नेताम, श्रीमती नोमिन ठाकुर, श्रीमती जमुना ठाकुर, श्रीमती हेमलता ठाकुर, श्रीमती गायत्री ठाकुर, श्रीमती फनेश्वरी मंडावी, श्रीमती अनसुईया ठाकुर, श्रीमती माधुरी मंडावी, श्रीमती अरुणा ठाकुर एवं पाटन राज ध्रुव गोड़ समाज के अध्यक्ष संतलाल कोड़प्पा, धनाजी लाल ध्रुव गुरुजी-भाठागांव मुड़ादार अध्यक्ष, बरन सिंह पटौदी-कौही मुड़ादार अध्यक्ष, दुलार सिंह मंडावी-पाटन राज प्रवक्ता, राजकुमार मंडावी-पूर्व सरपंच जामगांव-आर, निलेश कतलम-पाटन राज कोषाध्यक्ष, भुवनलाल ठाकुर समाज सेवक पाटन राज एवं भाठागांव मुड़ा सहित सैकड़ो की संख्या में आदिवासी समाज महिलाऐं एवं युवतियां उपस्थित रही।
