Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नांदगांव सहित समूचे देश में जबरदस्त परिवर्तन लहर – नीरज कनौजे

राजनांदगांव । सन्निकट लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक तरफ़ा जीत है यह दावा करते हुए कांग्रेस के युवा नेता नीरज कनौजे कहा कि देश में स्वच्छ लोकतंत्र की जगह अधिनायक तंत्र या तानाशाही शासन दिन प्रतिदिन हावी होता जा रहा है। अतः लोकतंत्र को बचाने के लिए देश की जनता पूरी तरह से परिवर्तन का मूड बना चुकी है। पिछले 10 साल से देश में तानाशाही प्रवृत्ति दिन दुनी रात चौगुनी कि तर्ज पर बढ़ती जा रही है। देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के भाषणों में अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।

जबकि हकीकत कुछ और है देश की ना गरीबी दूर हुई है और ना ही बेरोजगारी सुरक्षा के नाम पर बड़ी-बड़ी डींगे हाकी जा रही है जबकि अभी भी आतंकवाद और नक्सलवाद जैसे समस्याएं पूरी तरह से हल नहीं हुई है। आए दिन सुरक्षा जवानों को शहीद होना पड़ रहा है सीमाओं पर आए दिन तनातनी की स्थितियां बनती है। देश में आए दिन सांप्रदायिक वातावरण बिगड़ते रहता है। इसके जिम्मेदार भाजपा और केंद्र व राज्य में काबिज उनके सरकारें हैं कई मामलों में केंद्र सरकार का अड़ियल रवैया देखने में आ रहा है जैसा की किसानों का मुद्दा इस पर भी केंद्र सरकार के कई साल से किसाने की मांग पूरी नहीं कर रही है। बल्कि उनके आंदोलन को कुचलने का प्रयास करती रही है।

संतोष पांडे को फेयरवेल पार्टी देने आए हैं भूपेश बघेल – नीरज

नीरज कनौजे ने आगे कहा कि राजनांदगांव लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निवर्तमान सांसद पांडे को स सम्मान विदाई देने आ गए हैं उनकी विदाई के लिए आम मतदाता पूरी तरह तैयार है संभवत भाजपा के कई समझदार सदस्य पदाधिकारी और समर्थक इस बात के लिए पूरी तरह राजी है उन्हें पता है कि केंद्र में 400 पार का सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा अपनी गलत नीतियों के कारण केंद्र की भाजपा सरकार डेढ़ सौ से के आसपास सीटों पर सिमट जाएगी। यह बहुत लोगों के लिए आश्चर्य जनक कथन भी होगा लेकिन यही सत्य है।

Exit mobile version