Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बस और कार के बिच टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, 4 युवकों की मौके पर मौत

जगदलपुर : एनएच 30 में आज तड़के सुबह पौने तीन बजे बस और चार पहिया वाहन में टक्कर हो गई। बता दे की दर्दनाक हादसे में चार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। और वहीं एक घायल हो गया, घायल को हॉस्पिटल ले जाया गया। बस ड्राइवर और कंडक्टर मौके पर फरार हो गए।

बता दे की टक्कर इतनी खतरनाक थी कि शवों को निकालने के लिए गैस कटर का उपयोग किया गया, गैस कटर से कार को काटकर 2 शवो को बाहर निकालना पड़ा, मामले की सुचना मिलते ही पुलिस पहुंची, पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही पायल ट्रेवल्स की ( CG 07 E 9922 ) बस जो यात्रियों को लेकर जगदलपुर की ओर आ रही थी।

आसना के आगे मेटावाड़ा पुल के पास जगदलपुर की ओर से आसना की ओर जा रही टाटा नेक्सान वाहन जिसमे 5 युवक सवार थे , यात्री बस ने अपने चपेट में ले लिया। और मौके पर ही 4 युवकों की मौत हो गई, एक युवक घायल हो गया, घायल को अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक बस चालक व परिचालक फरार हो गए है, वही मृतकों के शव को निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर का उपयोग किया। फिर शव को बाहर निकाला गया, घटना की जानकारी लगते ही लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगो ने बताया की 4 युवक जगदलपुर के अलग जगह से थे जबकि एक युवक सुकमा ;जिले का बताया जा रहा है, पुलिस मृतकों के परिजनों के बारे में पतासाजी कर रही है।

Exit mobile version