राजनांदगांव: कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन जिले में वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य केन्द्रों में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि पौधोरोपण से स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को एक अच्छा वातावरण मिल पाएगा तथा गर्मी के दिनों में छाया भी मिलेगी।⬇️शेष नीचे⬇️
स्वास्थ्य केन्द्रों में किया जा रहा पौधरोपण, लगाए गए 1291 फलदार एवं छायादार पौधे
