Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आखर अंजोर श्रेष्ठ पालकत्व कार्यक्रम के तहत झरगांव के पालकों को दिया गया प्रशिक्षण

गरियाबंद : आदिवासी विकास खण्ड मैनपुर के अंतर्गत संकुल केंद्र झरगांव के प्राथमिक शाला झरगांव जालपारा पुजारी पारा एवं माध्यमिक शाला झरगांव के शाला प्रबंधन समिति एवं पालकों को आखर अंजोर श्रेष्ठ पालकत्व कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

माता सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।तथा शाला के छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य गीत राष्ट्रगान एवं सरस्वती वंदना के साथ प्रशिक्षण का मधुर आगाज किया गया। प्रशिक्षण के मुख्य रूप रेखा में जैसे :-एक पालक के रूप में आप स्कूल जाकर क्या क्या देखते हैं, आपके आसपास हो रहे बेहतर कार्य परचर्चा ,स्कूल की शिक्षा में सुधार हेतु संकल्प ,शाला विकास योजना

बस्ता विशाला, FLN, अंगना म शिक्षा, शाला निरीक्षण से संबंधित रोल प्ले ,उन्मुखीकरण कार्य योजना ,विद्यार्थी विकास सूचकांक ,समुदाय की ओर से स्कूलों में किन किन क्षेत्रों में सहयोग दे सकते हैं, चित्रों पर चर्चा।साथ ही शाला त्यागी एवं अप्रवेशी बच्चों की संख्या को निरंग करना ,गणवेश, पाठ्यपुस्तक ,मध्यान भोजन शाला की स्वच्छता, बच्चों एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, समय-समय पर शाला प्रबंधन समिति एवं पलको की विद्यालय का निरीक्षण आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रशिक्षण को शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री तुकारामपाथर जी उपाध्यक्ष श्री सहदेव नागेश जी एवं संकुल प्राचार्य श्री अभय राम कश्यप जी ने संबोधित कर प्रशिक्षण को सफल बनाने का आह्वान किया तथा प्रशिक्षण में बताए गए समस्त बिंदुओं को पालन करने हेतु अपील की गई ताकि सभी पालक श्रेष्ठ पालक हो तथा पालकों में सजगता आए ताकि विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास हो एवं शाला का वातावरण समृद्ध बने।

शाला प्रबंधन समिति एवं पालक समिति में श्री पुरुषोत्तम नागेश, बरकत अली, सफीना बेगम, ऋषि राम ,हेमनाथ पुजारी ,भोलेनाथ, लोकनाथ माझी ,चंद्रशेखर पटेल ,शिवराम माझी ,वीरेंद्र पुजारी, लक्ष्मी, कलावती ,उर्वशी, देवकी नेताम, डोमनी पटेल ,शिवानी चक्रधारी, निराश पटेल ,फूलमती बुधो बाई, राजबाई, ,हुकुम धर देवी सिंह पटेल ,जोगेंद्र नागेश, जबरू राम ,सरस्वती नेताम आदि ने प्राप्त किया।सभी सदस्यों ने बड़ी उत्सुकता ,तन्मयता एवं पूर्ण भागीदारी के साथ प्रशिक्षण को प्राप्त किया एवं सहभागी बने।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झरगांव के शिक्षक / समन्वयक श्री टेकराम साहू ,प्रधान पाठक श्री जय लाल पांडे श्री कुलदीप ध्रुवा, श्रीमती निकुल लता सोना की विशेष भूमिका रही। साथ ही व्याख्याता हेमंत प्रकाश साहू ,शिक्षक श्री अशोक कुमार मांझी, श्री प्रेम लाल हंसराज ,श्री रास बिहारी नागेश ,श्री मदन लाल नेताम श्री पोखराज सोरी आदि का विशेष सहयोग। विकास खंड शिक्षा अधिकारी मैनपुर श्री आर.आर.सिंग एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री एस.के नागे जी का विशेष मार्गदर्शन रहा।

Exit mobile version