Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रामलला के दर्शन के लिए रायपुर से निकलेगी ट्रेन, सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर : उत्तरप्रदेश अयोध्या में भगवान श्री राम जी के दर्शन के लिए बुधवार को सीएम साय राजधानी रायपुर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रायपुर रेलवे स्टेशन में दोपहर 1 बजे आस्था एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी। इसमें पुरुष, महिला, बच्चे, युवा सहित सभी रामलला के दर्शन का लाभ लेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

भाजपा के महिला प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, पूरे देश में और पूरे विश्व में आज लोग रामलाल के दर्शन करने जा रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य से भी पहली ट्रेन दुर्ग से 7 तारीख को गई है। और दूसरी ट्रेन रायपुर संभाग के स्टेशन से चलेगी। उसे हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

 यह भी पढ़े  : कितनी भी कोशिश कर ले आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा, घर बैठे कर सकते है आसानी से लॉक, आधार कार्ड सुरक्षित करना है तो जानिए पूरा प्रोसेस 

उन्होंने ने बताया कि, अयोध्या में यहां के दर्शनार्थियों के स्वागत सत्कार के लिए टीम लगी हुई है। दर्शन के लिए नि:शुल्क बस की सुविधा है। छत्तीसगढ़ राज्य से 60 दिन तक वहां जाने वालों को ‘शबरी प्रसाद’ का वितरण किया जायेगा। रामलला विराजमान हो गए हैं। यहाँ सभी में उत्साह है कि जितना जल्दी हो सके हम उनका दर्शन करें।

Exit mobile version