Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पीछे से ट्रेलर ने मारी ई-रिक्शा को ठोकर, चालक की मौत, बच्चा घायल

दुर्ग : दुर्ग जिले में सड़क दुर्घटना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रेलर ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। और ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो चालक सड़क पर जा गिरा। चालक (ड्राइवर) के सिर में गहरी चोट आने से उसकी मौत हो गई। वहीं चालक के बेटे को सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस ने बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया है।



वहीं खुर्सीपार थाना प्रभारी उमेंद टंडन ने बताया कि, मृतक ऑटो चालक की पहचान उमेश कुमार बंजारे (36 साल) के रूप में हुई है। रायपुर के टिकरापारा का रहने वाला था। अपने 8 साल के बेटे प्रियांश को लेकर भिलाई में डॉक्टर को दिखाने आ रहा था। उमेश ई-रिक्शा (CG 04 NT 3759) को लेकर जैसे ही खुर्सीपार थाने के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी।



ई-रिक्शा अनियंत्रित हुआ और उमेश नीचे सड़क पर जा गिरा। जिससे उमेश के सिर में गहरी चोट आई। उसे तत्काल डायल 112 की मदद से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर ट्रेलर को जब्त कर लिया है। उमेश के बच्चे प्रियांश को थाने लेकर गई। उसको अधिक चोट नहीं आई थी। उसके परिजनों को रायपुर से बुलवाया गया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

Exit mobile version