Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

यातायात पुलिस ने की स्कूली बसों पर चालानी कार्रवाई

कोंडागांव। कोंडागांव यातायात पुलिस सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन कराने कोंडागांव शहर में जागरूकता कार्यक्रम चला रही है. साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी चालानी कार्रवाई की जा रही है. आज मंगलवार को स्कूल बसों की जांच की गई. नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 स्कूली बसों पर 22,500 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई।

पढ़े खास खबर : “मैंने प्यार किया” बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री पहुंची बस्तर

स्कूल प्रारंभ होने से कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के आदेश से एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के पर्यवेक्षण में यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार को परिवहन अधिकारी गौरव साहू और यातायात प्रभारी उप निरीक्षक रवि पांडेय ने कोंडागांव शहर के चावड़ा स्कूल, आदेश्वर पब्लिक स्कूल, सेंड जेवियर स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल आदि स्कूलों में जाकर स्कूल बसों की जांच की।

Exit mobile version