* सुपेला चौक से गदा चौक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर का व्यापारियों ने किया विरोध, सांसद विजय बघेल से पुनः समीक्षा की मांग…
* सुपेला-गदा चौक फ्लाईओवर का व्यापारियों ने किया विरोध…
व्यापारियों का कहना है कि यह क्षेत्र प्रमुख व्यावसायिक इलाका है और सड़क पर्याप्त चौड़ी होने के कारण वर्तमान में आवागमन में बड़ी समस्या नहीं है। फ्लाईओवर बनने से सर्विस रोड, पार्किंग और आसपास के बाजारों में यातायात प्रभावित होने के साथ व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
व्यापारियों ने फ्लाईओवर की उपयोगिता को लेकर स्वतंत्र तकनीकी एवं ट्रैफिक सर्वे कराने, डीपीआर सार्वजनिक करने तथा प्रभावित व्यापारियों और नागरिकों के साथ जनसुनवाई कराने की मांग की। उनका कहना है कि परियोजना से करीब 500 व्यापारियों के हित प्रभावित हो सकते हैं।
व्यापारी संघों ने सांसद से परियोजना को फिलहाल स्थगित कर वैकल्पिक यातायात व्यवस्था पर विचार करने का आग्रह किया। सांसद विजय बघेल ने व्यापारियों की बात सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से परियोजना पर पुनर्विचार करने को कहा।