Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गिट्टी से भरी ट्रैक्टर ने मारी बाइक को ठोकर, युवक का सिर बुरी तरह कुचला

जांजगीर-चांपा : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया है। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया मृतक हीरानंद श्रीवास (25 वर्ष) है, जो पचेड़ा का निवासी था। हीरानंद अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए वहां से जांजगीर आया हुआ था।

लेकिन आरा मिल के पास गिट्टी से लदे ट्रैक्टर ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे हीरानंद की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया। थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया की हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। वहीं युवक के शव को पोस्टमॉर्टम (PM) के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि युवक मजदूरी करता था। यह हादसा जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम सुकली में हुई है।

Exit mobile version