Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पाटन पुलिस ने लगाया जन चौपाल, दिए महत्वपूर्ण टिप्स

दुर्ग पाटन : वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार आज 21 अगस्त 2022 को एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना पाटन के ग्राम पंदर, कसही में आज जन चौपाल के माध्यम से आमजन को एटीएम फ्रॉड, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध एवं उनके उपाय तथा कानून के संबंध में उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी एवं साइबर फ्रॉड से बचने के लिए टिप्स दिए गए l

यातायात नियमों के पालन करने के संबंध में समझाइश ‘डायल 112’ और अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया गया जिसमें सभी ग्रामवासी बहुत उत्साहित होकर बातों को सुने और सवाल पूछे उनके शिकायत और सुझाव को सुना गया। दुर्ग जिला अंतर्गत पाटन थाना के निरीक्षक शिवानंद तिवारी एवं थाना पाटन के पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। सरपंच लोकेश वर्मा, उपसरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पुलिस चौपाल के बाद पूरे गांव में पैदल मार्च भी किया गया।

Exit mobile version