Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आज पाटन ब्लाक देवांगन समाज का होगा चुनाव

(संतोष देवांगन) दुर्ग : दुर्ग जिला देवांगन समाज के अंतर्गत आने वाले पाटन ब्लाक देवांगन समाज का त्रिवर्षिय कार्यकाल 2025_2028 के प्रबंध करिणी का चुनाव आज दिनाक 12/4/2025 शनिवार को देवांगन सामाजिक भवन पाटन मे होगा। वहीं इस चुनाव में ब्लाक संगठन के कुल 11 पदो जिसमें अध्यक्ष1, सचिव 1, कोषाध्यक्ष 1, उपाध्यक्ष 2,सहसचिव 2 एवं कार्यकरिणी के 4 पदों के लिए चुनाव होगा।

उपाध्यक्ष,सहसचिव एवं कार्यकरिणी के 1-1महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। समाजिक संगठन के इस गरिमामई चुनाव में पाटन नगर, सेलूद मंडल, जामगांव एम मंडल, कोही मंडल तथा सुरपा ईकाई सहित कुल 254 मतदाता जिसमे 57 महिला मतदाता शामिल हैं, अपने मताधिकार का उपयोग कर पाधिकारियो का चुनाव करेगें।

नामांकन प्रक्रिया 10 बजे से होगी प्रारंभ

मुख्य चुनाव अधिकारी धनुष राम देवांगन, उपचुनाव अधिकारी राजेन्द्र लिमजे, सहायक चुनाव अधिकारी मनीराम देवांगन, राकेश देवांगन, कमल देवांगन के मार्गदर्शन में यह चुनाव संबंधी कार्य संपन्न किया जाएगा। वहीं चुनाव अधिकारियों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शांति पूर्ण ढंग चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपील किया है।

Exit mobile version