Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आज बंद रहेगी बिजली, पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित, नगर निगम ने दी जानकारी

दुर्ग : शहर में आज दोपहर तक कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली आपूर्ति न होने से इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) और दुर्ग नगर निगम ने दोनों की जानकारी जारी कर दी है।

सूचना के अनुसार रविवार सुबह दुर्ग शहर के पचरीपारा, पोलसाय पारा, तमेरपारा, शिक्षक नगर, लुचकीपा रा, बनियापारा, केलाबाड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नहीं होगी। नगर पालिक निगम दुर्ग ने लोगों को जानकारी दी है कि बिजली सप्लाई बंद होने के चलते 16 अक्टूबर उनका मेंटेनेंस कार्य रखा गया है। जिसके चलते सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी।

दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चंद्राकर का कहना है कि मेंटेनेंस के चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते उनके तरफ से भी पेयजल सप्लाई नहीं की जा सकेगी। जैसे ही बिजली सप्लाई शुरू हो जाएगी वह पेयजल सप्लाई को भी शुरू कर देंगे।

Exit mobile version