Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बोरवेल में फंसे राहुल को निकालने के लिए, हो चुकी 50 फिट तक गहरी खुदाई

जांजगीर चाम्पा : बोरवेल में फंसे राहुल को निकालने के लिए प्रयास लगातार जारी है। अभी 50 फिट तक खुदाई हो चुकी है। बताया जा रहा है की, लगभग 60 से 65 फिट खुदाई किये जाने के बाद ही सुरंग बनाकर किसी तरह बच्चे तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। मौके पर कलेक्टर, एसपी, एसडीएम भी उपस्थित है।

यह मामला मालखरौदा के पिहरीद गांव का है , जहा बोरवेल के खुले गहरे गड्ढे में 10 साल का बालक राहुल साहू फंस गया है। जिसे निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है। बतादे की कल दोपहर वह खेलने के लिए अपने घर के पीछे बने बाड़ी में गया था।  तभी वह बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया था। कल स्थानीय प्रशासन के प्रयास से कैमरा नीचे ले जाकर उसकी लोकेशन देखी गई। जिला प्रशासन की सूचना के बाद यहां ओडिशा से आई एनडीआरएफ की टीम ने विशेषज्ञ मोहंती के नेतृत्व में बचाव जारी रखा है।

वही मौके पर 6 जेसीबी और 8 से 10 ट्रैक्टर से मिट्टी की खोदाई की जा रही है। बच्चे को गैस सिलेंडर से आक्सीजन पहुँचाया जा रहा है। और विशेष कैमरे से बच्चे की निगरानी भी की जा रही है।

Exit mobile version