गरियाबंद। नगर के मुख्य चौराहे पर व्यवसायियों के द्वारा बैनर पोस्टर लगाकर किया गया अतिक्रमण अब राहगीरों के लिये परेशानी का कारण बन रहा है। नगर के तिरंगा चौक पर ही यातायात का लगातार दबाव होता है, यही वो जगह है जिसे नगर का हृदय स्थल कह सकते हैं, चारों तरफ की आवाजाही के साथ साथ नगर की राजनैतिक सामाजिक गतिविधियों का केंद्र भी यही तिरंगा चौक है, किन्तु पिछले कई महीनों से इस चौक के चारों तरफ व्यवसायीयों के द्वारा बड़े बड़े बैनर होर्डिंग पोस्टर लगा दिये गये हैं , जिसकी वजह यहां आवागमन अवरुद्ध हो रहा है,और तो और चौक पर स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक ने फुटपाथ पर इतना बड़ा बोर्ड लगा दिया है कि एक तरफ से दूसरी तरफ कुछ दिखाई नहीं देता, इस मेडिकल स्टोर संचालक का साथ दिया है एक पढ़े लिखे एमबीबीएस डॉक्टर ने, उसने अपना बोर्ड ऐसे लगाया है कि रोड के किनारे किनारे एक तरफ से दूसरी तरफ पैदल चलने की जगह ही नही बची है, फुटपाथ का रास्ता ही बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त डॉक्टर अपने क्लिनिक संचालन के लिये सप्ताह में एक दिन यहां आते हैं,किन्तु बोर्ड लगाकर रास्ता सदैव के लिये बंद कर दिया गया है।
नगर के पुराने जानकारों के अनुसार, नगर के वार्ड नं 9 का सब्जी मार्किट तो वर्षो से अतिक्रमण की भेंट चढ़ ही गया है, अब तिरंगा चौक में भी दुकानों के बाहर दूर तक पंडाल बैनर पोस्टर होर्डिंग जैसी मर्जी वैसे लगा दिया जाता है। इसके लिये स्ट्रीट लाइट के पोल का भी उपयोग किया जा रहा है। इन सब कारणों से नेशनल हाईवे का यातायात प्रभावित हो रहा है।
