Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राष्ट्रिय साहसिक शिविर पोंगडेम (हिमाचल प्रदेश) के लिए टिकेश्वरी देवांगन का हुआ चयन

राजनांदगांव : भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल (म.प. – छ.ग.) राष्ट्रीय साहसिक शिविर 2023 पोंगडेम (हिमाचल प्रदेश) के लिए शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव रासेयो स्वयंसेविका टिकेश्वरी देवांगन का चयन हुआ है। यह शिविर 27/11/2023 से 06/12/2023 तक लगेगी।

स्वयंसेविका का चयन उनके वर्षभर के उत्कृष्ट कार्यो को देखकर किया गया है। साहसिक शिविर चयन पर संस्था के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर, रजिस्ट्रार श्री दीपक परघनिया, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो.संजय देवांगन, प्रो. करुणा रावटे एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक विनोद के साथ साथ समस्त स्वयंसेवियों द्वारा टिकेश्वरी को शुभकामनाएं दिया गया।

Exit mobile version