Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान पर होगी कृति-चर्चा, कल्याण स्रातकोत्तर महाविद्यालय में किया जाएगा आयोजन

भिलाई : जन संस्कृति मंच, दुर्ग-भिलाई के तत्वावधान में देश के चर्चित कथाकार उपन्यासकार कैलाश बनवासी की कृति ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान पर चर्चा दिनांक 8 जून 2025, रविवार को शाम 4.00 बजे से ‘डिजिटल कक्ष’, कल्याण स्रातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई में आयोजित की गई है।

कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोचक जयप्रकाश करेंगे। कृति पर वक्ता के रूप में उपन्यासकार लोकबाबू, कथाकार ऋषि गजपाल, युवा कवि अंजन कुमार, वरिष्ठ आलोचक सियाराम शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का संचालन एन. पापा राव करेंगे। जन संस्कृति मंच ने साहित्यकारों, संस्कृतिकर्मियों, बुद्धिजीवियों और पाठकों से आयोजन में उपस्थिति की अपील की है।

Exit mobile version