Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

देर रात तक DJ बजाने के आरोप में तीन युवक हुए गिरफ्तार

बलरामपुर : बलरामपुर थाना पुलिस ने बिना अनुमति देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर पिकअप वाहन सहित डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने डीजे ऑपरेटर सहित तीन युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, बलरामपुर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुआटांड़ में देर रात लगभग 2.30 बजे तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत बलरामपुर थाना पुलिस को मिली।

 

बलरामपुर से पेट्रोलिंग पार्टी ग्राम जमुआटांड़ पहुंची। पुलिस ने तेज आवाज में बज रहे डीजे को मौके पर जाकर बंद कराया। पुलिस ने डीजे बजाने की अनुमति मांगी तो संचालक अनुमति दिखने में असमर्थ रहे। डीजे बजाने की अनुमति रात 10 बजे तक ही होती है। डीजे बंद कराने के दौरान गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने डीजे बंद कराने और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया है। पुलिस ने डीजे ऑपरेटर राहुल कुमार पासवान (19 वर्ष) निवासी दंडई, जिला गढ़वा झारखंड को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जिसके साथ ही उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन सहित डीजे को जब्त कर पुलिस थाना लाया गया। पुलिस ने कार्रवाई का विरोध कर रहे दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के विरुद्ध कार्रवाई कर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया है। तीनों को न्यायालय से रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version