Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, हादसे में तीन की युवको मौत

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 3 युवक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। दरअसल, वाड्रफनगर पुलिस थाना क्षेत्र के पेंडारी गांव में तेज रफ्तार बाइक नियंत्रित से बाहर होकर पेड़ से जाकर टकरा गयी। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है।

 

 

जानकारी के अनुसार, 3 व्यक्ति एक बाइक पर सवार होकर आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखने के लिए गए हुए थे। जहां से देर रात लौटने के दौरान पेंडारी गांव के पास उनकी बाइक अनिंयत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों छिटककर फेका गए। इस दुर्घटना में बाइक के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, हेडलाइट बुरी तरह टूट गयी है। तीनों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर तीनों के लाशो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल तीनों व्यक्ति की शिनाखती नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रह है।

Exit mobile version