राकेश कुमार सोनकर, जांजगीर : जिले के ग्राम डोंगरी-कोरबी के पास भारतमाला सड़क पर सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे मौके पर ही तीनों व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों में दो किसान एवं एक व्यक्ति सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक था।
इस हादसे के बाद गांव में शोक ली लहर है वहीं ग्रामीणों ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम नही लगाने पर शासन प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है मृतकों में दलहरण दास वैष्णव 62 वर्ष, केदार बरेट 52 वर्ष, और संतू यादव 70 वर्ष, के रूप में पहचान की गई है। हालांकि पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश एवं घटना की विस्तृत जानकारी जुटा रही है। जिसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
