Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मजदूरों से भरा पिकअप पेड़ से टकराया, एक की मौत, तीन घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा। रोक के बावजूद लोग पिकअप में श्रमिक ढोए जा रहे हैं। गरियाबंद जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मजदूरों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। बारूका मोड़ के पास हुए यह भीषण हादसा जिसमे 1 मजदूर की मौत हो गई है। वहीं 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, केबल बिछई कार्य में लगे 7 श्रमिक पिकअप में सवार होकर पोंड से गरियाबाद की ओर आ रहे थे। नेशनल हाइवे 130 सी में बारूका मोड के पास तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। वाहन सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

खैरागढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा ग्राम तेलीटोला और बरबसपुर के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग साइकिल से अपने ससुराल जा रहा था। इसी बीच एक अज्ञात वाहन जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Exit mobile version