राजनांदगांव : तीन दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन वार्ड नंबर 5 चिखली राजनांदगांव में किया जा रहा है ।बयह आयोजन 2 दिसंबर से 4 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा।
आपको बता दें कि 2 दिसंबर दोपहर 3:00 बजे कलश यात्रा एवं शाम 5:00 बजे देव स्थापना व प्रज्ञा पुराण किया जाएगा, तत्पश्चात 3 दिसंबर 2022 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पांच कुण्डीय गायत्री यज्ञ किया जाएगा एवं दोपहर 12:00 बजे से प्रज्ञा पुराण वह शाम 6:00 बजे दीप यज्ञ किया जाएगा ।
इसी प्रकार 4 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे पांच कुण्डीय यज्ञ वह विभिन्न में संस्कार एवं दोपहर 2:00 बजे से प्रज्ञा पुराण एवं टोली विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा । यह आयोजन मोहल्ले वासियों के द्वारा किया जा रहा है यह तीन दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री यज्ञ शासकीय प्रेस के पास शिव मंदिर के सामने साईं मंदिर रोड वार्ड क्रमांक 5 चिकली में किया जा रहा है । आयोजकों ने सभी धर्म प्रेमिलोगों को इस यज्ञ में शामिल होने आह्वान किया है।
