Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ट्रक से 100 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला !

कबीरधाम : सात राज्यों की सीमा से सटे होने के कारण छत्तीसगढ़ राज्य अब अंतर्राज्यीय तस्करों के लिए तस्करी का प्रमुख मार्ग बनता जा रहा है। जिसपर शिंकजा कसने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चिल्फी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। एक ट्रक से 100 किलो का गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में तीन इंटरस्टेट गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, एमपी-छत्तीसगढ़ अंतर्राजीय सीमा पर लगातार वाहनों की चेकिंग चल रही है।

 

ओडिशा से एक ट्रक में गांजा भरकर छत्तीसगढ़ राज्य के रास्ते मध्यप्रदेश जा रहे थे। इस दौरान पुलिस द्वारा वाहन की चेकिंग किया गया तो उनके होश उड़ गए। ट्रक में से 100 किलो मादक पदार्थ गांजा पाया गया, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजा और वाहन को जब्त कर लिया है। अंतर्राजीय गांजा तस्करी में पकड़े गए तीन आरोपियों से पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। जिस दौरान उन्होने यह बताया कि सभी मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ के हैं। जो गांजे को MP लेकर जा रहे थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच में कर रही है।

Exit mobile version