Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

4 लापता भैसों की सूचना देने वालों को मिलेगा उचित ईनाम

जांजगीर-चांपा : जिले के एक किसान की 4 भैंस लापता हो गए हैं। जिसकी लगातार तलाश जारी है। बता दे की किसान ने अपनी 4 लापता भैसों की सूचना देने वालों को उचित ईनाम देने की घोषणा की है। वही किसान की यह मार्मिक अपील सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी है।यह घटना जांजगीर-चांपा जिला के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत सेमरा गांव की बताई जा रही है।

बता दे की किसान लक्ष्मी प्रसाद कश्यप ने बताया कि 4 जुलाई से उनके 4 भैंस लापता हो गए हैं, जिसकी वह लगातार तलाश कर रहा है। आस पास के इलाके में लोगों से पूछताछ के बाद भी जब भैंसों का कही कुछ पता नहीं चला पाया तो उसने अपने बड़े भाई की सहमति से अब सोशल मीडिया में भी लोगों से मदद की अपील की है। इसके साथ ही किसान ने भैसों की सूचना देने वाले को उचित इनाम देने की भी घोषणा की है।

Exit mobile version