Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

15 अगस्त को होगा उत्कृष्ट कार्य करने वालो का सम्मान

दुर्ग : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रति वर्ष विभिन्न जिले के विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मान किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी जिला प्रशासन ने सम्मानित होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों की नाम सूची जारी कर दी है।

जिसमे मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘नरवा’ के सफल क्रियान्वयन के लिए पाटन SDO आरईएस जे के गौर को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। बता दे कि उन्होंने नरूवा विकास व संधारण कार्य को बखूबी किया। जिससे कि किसानों के लिए बारिश नहीं होने वाले गांव के किसानो लिए ‘नरूवा ‘में रुके हुवे पानी को छोडकर खेतो के लिए अमृत बनाया था।

वही पाटन के BMO डॉ आशीष शर्मा को भी स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। श्री शर्मा ने पाटन व झिट अस्पताल सहित ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं में सराहनीय कार्य किया है। इसके अलावा तांदुला सिंचाई विभाग के प्राभारी SDAO अरुण बघेल व महिला बाल विकास विभाग पाटन के पर्यवेक्षक चित्रलेखा साहू, नगर पंचायत से  संतराम यादव, कैलाश कुमार  को भी जिला स्तर का सम्मान मिलेगा। “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” इन सभी सम्मान प्राप्त कर्ताओं को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाए देती है। ( 940 641 4023 – संतोष देवांगन )

Exit mobile version