* खाकी पर भारी फेयरवेल पार्टी, खुलेआम यातायात की धज्जियां उड़ाता यह वीडियो…
* एक ओर पुलिस एडवाइजरी जारी कर रही, दूसरे ओर उड़ रही धज्जिया…
* आरके नगर चौक से पीटीएस तक का बना यह वीडियो सोचने मजबूर कर रहा…
राजनांदगांव(बसंत शर्मा): पुलिस द्वारा लगातार यातायात के नियमों और 31 दिसंबर की पार्टियों के मद्देनजर लगातार एडवाइजरी जारी कर रही है और समझाइए दे रही है कि ऐसा कोई भी कार्य न किया जाए, जिससे दुर्घटनाएं हो सकती हो। वहीं दूसरी ओर पुलिस के एडवाइजरी जारी करने के 1 दिन बाद ही शहर के बाहरी इलाका जो नेशनल हाईवे का है। उस पर कुछ स्टूडेंट या यह कहें कि कुछ युवा पीढ़ी पुलिस की इस व्यवस्था को खुले आम चुनौती दे रहे हैं और वहीं एक गाड़ी पर 6 से 7 लोग बैठकर दरवाजे और सनरूफ के ऊपर हाथ निकाल कर और अपना आधा शरीर बाहर निकाल कर लोगों को हाय हेलो करते और नकली नोट उड़ते हुए नजर आ रहे हैं । जिसे देखकर लोग आश्चर्य कर रहे हैं और कुछ तो यह कह रहे हैं कि राजनांदगांव पुलिस का किसी भी प्रकार का नियंत्रण नहीं युवाओं पर नहीं है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जो आरके नगर चौक से पीटीएस तक के बीच का दिख रहा है। जिसमें कुछ युवक – युवतिया लगभग 6 से 7 गाड़ियों में बैठकर अपना आधा शरीर बाहर निकाल कर हाय हेलो करते नजर आ रहे हैं और नेशनल हाईवे में नकली नोट उड़ाने नजर आ रहे हैं । ऐसा लग रहा है कि यह किसी स्कूल की फेयरवेल पार्टी है। लेकिन इस फेयरवेल पार्टी की अनुमति किसने दी और स्कूल या कॉलेज की ओर से इस पर सहमति दी गई है क्या। यदि नहीं दी गई है तो फिर पुलिस द्वारा इस पर क्या कार्यवाही की गई है।
➡️ स्कूल और कॉलेज में यातायात के पाठ, आगे पाठ पीछे सपाट.
➡️ अधिकारियों का नियंत्रण नहीं
जिस प्रकार से शहर में रोज कुछ ना कुछ घटनाएं और इस प्रकार का वीडियो वायरल हो रहा है, उससे ऐसा लग रहा है कि उच्च अधिकारियों का अपने मातहत अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं है। सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि यहां अधिकारी टाइम पास करने आते हैं और शुक्रवार की शाम गायब हो जाते हैं तथा सोमवार को सुबह फिर ड्यूटी करते नजर आते हैं।