Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

यह बजट जनता के लिए खाली डिब्बे जैसा – गुरभेज सिंह माखीजा

* यह बजट जनता के लिए खाली डिब्बे जैसा – गुरभेज सिंह माखीजा…
* युवा कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष गुरभेज सिंह माखीजा का केंद्रीय बजट पर तीखा हमला, दिया बजट को ‘खाली डब्बा’ करार…

राजनांदगांव:  युवा कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष गुरभेज सिंह माखीजा ने बजट पर तीखा हमला बोला. उन्होंने बजट को ‘खाली डब्बा’ करार दिया. उन्होंने ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सरकार पुराने वादों को नई पैकेजिंग में पेश करेगी, लेकिन इस बार तो पुराने वादों का जिक्र तक नहीं किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में जनता के लिए कोई ठोस राहत नहीं है और न ही इसमें महंगाई, बेरोजगारी या आम आदमी की समस्याओं का समाधान नजर आता है. कांग्रेस नेता सोलंकी के मुताबिक, यह बजट पूरी तरह से खोखले दावों से भरा हुआ है और इसमें कहीं भी योजना नहीं है

गुरभेज सिंह माखीजा ने कहा की देश का युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहा है, लेकिन बजट में स्थायी और सम्मानजनक नौकरियों के लिए कोई ठोस योजना या स्पष्ट दिशा नहीं दी गई। केवल योजनाओं के नाम बदलकर पुरानी घोषणाएं दोहराई गई हैं, जो सरकार की नाकामी छिपाने का प्रयास हैं, समाधान नहीं।

यह बजट गांव गरीब मिडिल क्लास के ऊपर से निकल गया स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार नहीं दिया गया यह बजट से पूंजीपतियों के लिए जो 5% पूंजीपति है उन्हीं लोगों के लिए बनाया हुआ बजट है और उन्हीं को फायदा पहुंचाएगा बजट सत्र के दौरान बजट पेश करते हुए आज संसद में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों का चेहरे इस तरह उतरे हुए थे कि हम अबजनता के में क्या मूह ले कर जाएंगे।

Exit mobile version