Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रिटायर्ड महिला अधिकारी की घर से जेवर और नकदी ले गए चोर, चोरों का गैंग एक्टिव

रायपुर : राजधानी रायपुर में चोरों का गैंग एक्टिव है। ये गैंग अब सूने मकानों को अपना निशाना बना रहे हैं। अब संस्कृति विभाग से रिटायर्ड महिला अधिकारी के घर चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। रिटायर्ड महिला अधिकारी ने बताया कि वह ताला बंद कर अपनी बेटी के घर कोरबा गई थी।

जब महिला बेटी के घर से वापिस लौटी तो देखा की घर का ताला टूट हुआ और घर का सामान बिखरा था। चोरों ने महिला के घर से लाखों रुपये नकदी और जेवर चुरा ले गए। इसके बाद महिला ने अज्ञात चोरों के खिलाफ डीडी नगर थाना में FIR दर्ज कराई है। वहीं पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। यह मामला डीडीनगर थाना का है।

Exit mobile version