Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सूने मकन में चोरों ने डेढ़ लाख से अधिक का सोना चांदी और नगदी किया पार

दुर्ग-भिलाई : भिलाई के हाउसिंग बोर्ड में लाल पानी टंकी के पास सूने मकन में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए के जेवर व नगदी चोरी कर ली। जब घरवालों को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने इस मामले की शिकायत भिलाई के जामुल थाने में दर्ज कराई है।

सौरभ सरोदे ने कहा कि ट्रक ड्राइवरी का काम करता है। 17 अक्टूबर की रात वह अपनी मां निर्मला सरोदे के साथ नागपुर के लिए निकलाहुआ था। वह रात 11.30 बजे घर में ताला बंद कर के गया हुआ था। दीपावली त्यौहार के दिन 24 अक्टूबर की सुबह 8 बजे वह घर लौटा। जैसे ही वह घर पहुंचा तो देखा कि घर के सामने का ताला टूटा हुआ है। सामने गेट में ताला लगा था।

फिर उसका ताला खोलकर अंदर घुसा तो मेन दरवाजे में ताला गायब हो गया था। अंदर जाकर देखा तो घर में रखे आलमारी को तोड़कर उसका सारा सामान फैला पड़ा हुआ था। आलमारी का लॉक टूटा हुआ था। उसके अंदर रखे नगदी व सोने चांदी के जेवर कोई चोरी कर ले गया था।

पीड़ित ने बताया कि उसके घर से 2 सोने के मंगलसूत्र, 2 गोल्ड के गले का हार, सोने की कान की बाली 1, सोने का लॉकेट 1, सोने का छोटा चेन 1, चांदी की पायल 2 जोड़ी चोरा हो गई थी। इस जेवर के साथ आलमारी में नगदी रकम 100, 50, 20 और 10 के नोट ऱखे थे। सौरभ ने आगे बताया की उसके घर में डेढ़ लाख से अधिक का सोना चांदी और नगदी था।

Exit mobile version