कोरबा : टीवी टेक्नीशियन के घर से 20 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। खरमोरा टावर बस्ती में रहने वाले वीरेंद्र पटेल के नए घर में चोरों ने पहले रेकी की फिर सोना-चांदी और नगद रुपये लेकर फरार हो गए। मामला सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस घटना के समय घर में कोई नहीं था। वीरेंद्र अपने पुरे परिवार सहित पुराने घर में रात रुकने चले गए थे। सुबह जब सभी वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। बेडरूम की दो अलमारियों का भी ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
सिविल लाइन पुलिस ने यह मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे कि फुटेज की जांच कर रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। चोरो द्वारा करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 40 हजार रुपये नगद की चोरी हुए है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरी की घटनाएं इस क्षेत्र के लिए आम हो गई हैं। इसी इलाके में कुछ दिन पहले एक निर्माणाधीन मकान से दो क्विंटल सरिया और बोर की चोरी हुई थी। क्षेत्र के पास बांसबाड़ी जंगल है, जहां सभी नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है।
