Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ : हल्की बारिश के साथ होगी गरज-चमक

रायपुर : चक्रवात आसनी के प्रभाव से रायपुर समेत प्रदेश भर में बादल छाए रहेंगे । छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की है। बता दे की राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री और जगदलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम है।

Read News : हाट-बाजार क्लीनिक के तहत 30 लाख से ज्यादा लोगों का हुआ इलाज

मौसम विभाग का कहना है कि आज भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि कल अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी संभावित है बुधवार सुबह से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में बादल छाए रहे।

Read News : हाथियों ने किया मक्का की फसलों को तबाह, बना दहशत का माहौल

प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं भी चली। और लगातार बढ़ रही गर्मी से हल्की राहत भी रही है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एडब्ल्यूएस महासमुंद में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Exit mobile version