Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बढ़ाई गई बिजली की क्षमता… 300 गांवों में नहीं होगी वोल्टेज की समस्या…

रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी निरंतर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ में लगातार पारेषण क्षमता का विस्तार कर रही है। इस दौरान आज 132/33 केवीए सब-स्टेशन बरमकेला में 40 मेगावोल्ट एंपीयर का तीसरा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। जिससे वहां के 300 गांवों के उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर वोल्टेज के साथ बिजली मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में विद्युत पारेषण प्रणाली को मजबूत करने विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस बिच रायगढ़ जिले में स्थित 132/33 केवी उपकेन्द्र में एक अतिरिक्त 40 एमव्हीए (मेगा वोल्ट एम्पीयर) क्षमता की नयी ट्रांसफार्मर स्थापित की गई है। और आज इसे सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया गया। जिससे बरमकेला सब-स्टेशन की क्षमता 120 एमवीए हो गई है। बता दे की इसकी लागत 4 करोड़ 88 लाख रुपए है।

300 गांवों में नहीं होगी वोल्टेज की समस्या…

मानसून के पूर्व अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने से क्षेत्र के हजारों किसानों को बेहतर बिजली मिल सकेगी। इस क्षेत्र मंत काफी संख्या में कृषि पंप हैं, और साथ ही औद्योगिक इकाईयों और घरेलू उपभोक्ताओं को लगातार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इस अवसर पर मुख्य अभियंता कल्पना घाटे, अधीक्षण अभियंता सर्वश्री सीएम बाजपेयी, मनीष तनेजा, आरके अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता सर्वश्री जीआर जायसवाल, नरेंद्र नायिक, जेपी सिदार, मोहित बंजारे, एस. भास्करन, सहायक अभियंता मनोज पटेल, बजरंग विश्वकर्मा, मोहन पैकरा, एच. वारे, नीलिमा सिंह, आलोक साव उपस्थित थे।

Exit mobile version