Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

24 घंटे के अंदर होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : भारी गर्मी के बीच एक राहतभरी की खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। और वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी छींटे पड़ने के आसार हैं।

भारत की मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के अनुसार, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान और पंजाब के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। और अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में भी है। वहीं एक ट्रफ गंगीय पश्चिम बंगाल से ओडिशा के तटीय क्षेत्रों से होते हुए तटीय आंध्रप्रदेश तक जा रही है। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में आंधी चल सकती है।

16 जून तक मानसून आने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मानसून 4 जून को केरल राज्य में प्रवेश करेगा। जिसके 16 जून तक छत्तीसगढ़ में आने की संभावना जताई गई है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 15 सालों में मानसून 14 बार लेट हुआ है। लेकिन फिर भी औसत वर्षा ही दर्ज की गई है।

Exit mobile version