Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राज्यों में 5 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

FILE

नई दिल्ली : मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि अरब सागर से आ रही नमी की वजह से उत्तर-पूर्वी भारत में आज और कल एक जैसा मौसम रहेगा और उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले पांच दिनों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और अन्य इलाकों में रविवार को भारी बारिश की आशंका भी जताई है।

11 लोगों की मौत

उत्तर भारत में शनिवार को कई राज्यों में तेज बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राजधानी लखनऊ समेत विभिन्न अंचलों में 11 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश के कई जगहों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी से पेड़ गिरे और खंभे उखड़ गए।

वहीं देवभूमि उत्तराखंड में 29 और 30 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पंजाब, हरियाणा, झारखंड अन्य राज्यों में भी बारिश से लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी हुई। राजस्थान में बारिश संबंधी घटनाओं की वजह से मौतों का आंकड़ा 13 पहुंच गया। उधर, हिमाचल प्रदेश में हिमपात से कई स्थानों पर पर्यटक फंस गए, जिनके लिए रेस्क्यू कार्य जारी है।

Exit mobile version