Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राज्य में 5 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों में मानसून ने दस्तक दे दी हैं। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में आज से भारी बारिश की संभावना हैं। कुछ हिस्सों पर बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर में भारी बारिश की संभावना जताई हैं।



छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर नारायणपुर में भारी बारिश होने की संभावना हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी आज बारिश हुई है और मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई हैं। मौसम विज्ञानी एच.पी चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों में आज बारिश संभावित हैं। कुछ स्थानों में भारी से अति भारी वर्षा भी संभावित हैं।



वहीं मध्यप्रदेश में भी मानसून की एंट्री हो चुकी है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अनेक स्थानों में भी मानसून ने दस्तक दे दी हैं। हालांकि मंडला, शहडोल से 5 दिन देरी से मानसून मध्यप्रदेश पहुंचा है। मौसम विभाग ने अलगे 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश भर में रेनफॉल एक्टिविटी बढ़ेगी, वहीं पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।



Exit mobile version